ऊना: ऊना पुलिस की सख्ती, जिले के विभिन्न स्थानों पर काटे 319 वाहनों के चालान, वसूला ₹1,03,300 का जुर्माना
ऊना पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघन पर 319 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 129 का मौके पर निपटारा कर ₹1,03,300 जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर 9 चालान कर ₹1,150 वसूले गए। अवैध खनन पर 3 वाहनों से ₹30,000 जुर्माना लिया गया। रविवार को मामले कीे पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने कहा पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।