बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के समीप नेशनल हाइवे पर शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना खनेटा पुराने मिडिल स्कूल के पास हुआ। मृतक की पहचान पाली निवासी 40 वर्षीय लालचंद मांझी से हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लगभग 2 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा।