मैथा: शिवली अंतर्गत 48 घंटे की मूसलाधार बारिश में मां-बेटी के लिए बनी काल, मकान के मलबे में दबकर दोनों की दर्दनाक मौत
पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शिवली कोतवाली क्षेत्र के नवल निवादा गांव में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त कमरे के अंदर सो रही मां-बेटी मलबे में दब गईं घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार संतोष कुमार सिंह व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटाया गया,और दोनो के शवों को बाहर निकाला गया