बहरोड़: बहरोड़ NH-48 पर जागुवास फ्लाईओवर पर हादसा: नींद की झपकी से ट्राला चालक ने ट्रॉली को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Behror, Alwar | Sep 10, 2026 बहरोड़ नेशनल हाईवे-48 पर जागुवास फ्लाईओवर के ऊपर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक को नींद की झपकी आने के कारण उसने आगे चल रही ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।