सारठ: सारठ प्रखंड का ड्राइविंग लाइसेंस कैंप स्थगित करना, जिला प्रशासन का हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश : पूर्व स्पीकर
Sarath, Deoghar | Jul 10, 2026 पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता ने सारठ प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप स्थगित होने पर जिला प्रशासन पर हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश कहा। शुक्रवार शाम 7 बजे चितरा में बोले- जिस प्रखंड में कैंप लगे, लोकल लोगों को लाभ मिले, प्रशासन इसे सुनिश्चित करे। कहा- कैंप स्थगित होने से लोगो ने हंगामा किया, यदि मारपीट होता तो यहां के लोग जेल जाते और सरकार की बदनामी होती।