भीलवाड़ा: नीट मामले में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस देहात ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार को घेरा
भीलवाड़ा। देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट (NEET) परीक्षा मामले में हुई भारी धांधली और पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा देहात द्वारा शहर की एक निजी होटल में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र सरकार की नीतियों और परीक्षा प्रणाली पर तीखे सवाल उठाए।