कुकड़ू: कुकड़ू में खेतों में घुसा हाथी, पकी धान की फसल रौंदा
कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू में रविवार की शाम करीब पांच बजे जंगल से निकलकर एक हाथी खेतों में घुस गया. हाथी ने खेतों में लगी धान की पकी फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद पीड़ित किसानों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त फसल का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. किसानों के अनुसार, धान की फसल पककर त