पेण्ड्रा: जीपीएम में हरेली पर्व पर तीन गांवों को जल अर्पण हस्तांतरण प्रमाण पत्र मिला
छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली के खास अवसर पर विकासखंड मरवाही के तीन ग्राम पंचायतों को जल अर्पण हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया के ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘हरित जीपीएम एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन/नल-जल योजना के अंतर्गत जिले के तीन ग्रामों—नेवसा,