खनन परिवहन से लेकर सड़क सुरक्षा तक, दीपक सर्राफ ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे
लोहरदगा। जिला सेवा भारती सह मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 19 और 20 नवंबर को जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान डीएफओ अनुराधा मिश्रा से मुलाकात कर खनन क्षेत्रों में परिवहन की समस्याओं और वर्ष 2027 के लिए बॉक्साइट परिवहन वन परमिट जारी करने का आग्रह किया गया। डीएफओ ने जल्द आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया।
वहीं, उपायुक्त डॉ. संदीप कुमार मीणा, एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन की सराहना के साथ शहर की यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार, सड़क दुर्घटनाओं और नशे में वाहन चलाने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के मुद्दों पर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की पहल की।
इस अवसर पर हर्षित सोनी, मोहम्मद कैश, सत्यम कुमार, अतुल सर्राफ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
#Lohardaga #DeepakSarraf #RoadSafety #PublicIssues #Jharkhand #IHQPublicIndia