बहराइच: भकला गोपालपुर में हुई घटना के मामले में मुकदमा दर्ज, रामगांव थानाध्यक्ष को शीघ्र घटना का खुलासा करने के दिए निर्देश: ASP
रामगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भकला गोपालपुर के मजरा महरी में आठ से दस की संख्या में रात को बदमाश पहुंच गए। सभी ने गांव निवासी ननकऊ सिंह के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी एक कमरे में बंद कर दिया और आलमारी तोड़ दी। एएसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।