बहराइच: सूफीपुरा इलाके में केडीसी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के घर की संदिग्ध व्यक्ति ने खींची फोटो, थाने में दी गयी तहरीर
केडिसी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के घर में अज्ञात व्यक्ति पहुंच गया। उसने मकान की फोटो खींच कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। केडीसी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह सूफीपुरा में रहते हैं। कोतवाली देहात में तहरीर देते हुए कहा है कि मोटर साइकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आया। वह बाइक से उतरा और कई एंगल से घर की फोटो खींच फरार हो गया।