बहराइच: हमजापुरा से थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए किया रवाना
थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को मारपीट के मुकदमे में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटी सजीले पुत्र पराग को हमजापुरा से उसके घर से गिरफ्तार किया है। थाना दरगाह पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकदमा नंबर 398/2012 धारा 324, 504 व 506 आईपीसी में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय हेतु रवाना कर दिया गया है।