बहराइच: गायघाट के पास बाइक की ठोकर से बालक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट के पास रिश्तेदारी में आए हुए बालक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे बालक बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह हादसा रविवार को हुआ है।