बहराइच: यादवपुर गोलवा में देसी शराब की दुकान पर पियक्कड़ों ने मचाया उत्पात, मुनीम को पीटा
देहात कोतवाली क्षेत्र के यादवपुर गोलवा में देशी शराब की दुकान पर पियक्कड़ों ने जमकर उत्पात मचाया और मुनीम की पिटाई कर दुकान में तोड़फोड़ की। प्राप्त सूचना के अनुसार देहात कोतवाली के यादवपुर गोलवा में स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब पी औऱ शुरुर चढ़ने पर दुकान के मुनीम से भिड़ गये।विवाद बढ़ने पर पियक्कड़ों ने मुनीम ननकऊ की जमकर पिटाई की दुकान में तोड़फोड़ कर दी।