बहराइच: गेंदघर मैदान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 4.0 के समापन पर 55 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल
बहराइच थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा 4.0 के समापन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 55 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया है। जबकि श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि का स्वीकृति पत्रदिया गया है।