लालगंज: गंभीरपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी सिटी का आया बयान, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया । वही इस मामले में प्रेस रिलीज जारी कर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया एक पक्ष के पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीरपुर थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।