हुज़ूर: भोपाल के टीला जमालपुरा में बेटों ने पिता को धक्का दिया, कमरे में आने पर दी हत्या की धमकी
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपने दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद मैं एक कमरे में अकेला रहता हूं। इस कमरे पर बेटों की नजर है। इसमें बेटों ने कब्जा कर लिया है। कमरे में जाने की कोशिश करने पर मुझे धक्के दिए गए । कमरे में आने पर हत्या की धमकी दी जाती है।