हुज़ूर: भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान करेगा
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा रविवार को मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव का भोपाल के पार्टी दफ्तर में सम्मान करेगा ।गेहूं के समर्थन मूल्य पर 175 रुपए बोनस देने के उनके फैसले पर यह निर्णय लिया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम सीट से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश मीडिया दफ्तर में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर इसकी जानकारी दी।