हुज़ूर: कोलार में पत्नी को मायके से लाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पिता ने कहा- चेहरे पर चोट के निशान है
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में पत्नी को मायके से लाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की बात कही जा रही है। वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।