हुज़ूर: कमला नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डैम में कूदकर की आत्महत्या, नौकरी छूटने की वजह से तनाव में था मृतक
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल मे एक व्यक्ति ने डेम में कुदकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना कमला नगर थाना क्षेत्र की है। कमला नगर स्थित भदभदा डैम के पास बाइक खड़ी करके एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। उसकी पानी में डुबने की वजह सेमौत हो गई। बाइक की मदद से पुलिस परिजनों तक पहुंची। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।