हुज़ूर: गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग, मौक़े पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकलफैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। फायर ब्रिगेड की10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है।