प्रतापगढ़: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला कचहरी में जमकर नारेबाजी, वकील हड़ताल पर
राजधानी में अधिवक्ताओ पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार सुबह 11 बजे जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश जताया। नाराज वकीलों ने कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी की और पूरी तरह कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल के कारण अदालती कामकाज ठप हो गया, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।