पचरुखी: सीएम के कार्यक्रम के चलते पचरुखी में पुलिस रही मुस्तैद, आवागमन में आम जनता को हुई परेशानी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर पचरुखी में पुलिस सक्रियता के साथ मुस्तैद रही। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पचरुखी बाईपास सड़क के विभिन्न मोड व चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहे। साथ ही भवानी मोड़, चीनी मिल मोड़ आदि जगहों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।