महोबा: गुढ़ा गांव में फसल बर्बादी और 2 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 35 वर्षीय किसान पप्पू कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक लगातार बारिश से करीब 18 बीघा फसल बर्बाद हो गई थी। पत्नी की बीमारी और खेती के नुकसान के चलते किसान पर साहूकारों का करीब दो लाख रुपये कर्ज था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।