हसनपुर: रहरा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना रहरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश और आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र पीतम के रूप में हुई है।