चित्तौड़गढ़: सेती में बीकानेर मिष्ठान भंडार पर मिठाई चॉकलेट के डिब्बे चोरी करते अधेड़ उम्र के व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रक्षाबंधन का दिन… जहां एक ओर भाई-बहन के रिश्ते की डोर बंध रही थी, वहीं चित्तौड़गढ़ के सैंती क्षेत्र में एक और डोर बंध रही थी—चोरी और चालाकी की। कैमरे में कैद एक अधेड़ उम्र का हिस्ट्रीशीटर, चेक शर्ट और कैप में सजा, बैग टांगे दुकान में घुसा। आंखों में चालाकी और चाल में लापरवाही… वह नज़रों से बचते हुए एक-एक कर कीमती मिठाई और चॉकलेट के डिब्बे बैग में भरने लगा।