लोहरदगा: लोहरदगा में आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, डीसी से जांच की मांग
लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर पोखरा टोली के ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर लाभुकों से कथित अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।