नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 के पूर्वी छोर पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अप लाइन से गुजर रही ट्रेन संख्या 13235 साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय एक वृद्ध का पैर कट गया।