कोल: खेरेश्वर धाम मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को शाम 5 बजे तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 खेरेश्वर धाम मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। रविवार देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई। 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने बम बम भोले, हर हर महादेव के नारे लगाए और जलाभिषेक शुरू किया। सोमवार शाम 5 बजे तक मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। शाम 5 बजे तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।