कोल: कीरतपुर प्राथमिक विद्यालय में 3 घंटे देरी से पहुंची शिक्षिका ने छात्रा द्वारा विरोध करने पर की पिटाई
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का देरी से आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अकराबाद के गांव कीरतपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका 3 घंटे देरी से पहुंची। विद्यालय 7 बजे खुल गया था लेकिन टीचर 10 बजे विद्यालय में पहुंची। इस बात का जब एक छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षिका ने छात्रा के साथ ही मारपीट कर दी।