कोल: टीकाराम कॉलेज में छात्रा को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, सीओ ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 टीकाराम कॉलेज में अज्ञात दो बदमाशों ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। छात्रा सपना को उसका भाई सुबह कॉलेज छोड़कर गया था। कुछ देर बाद सपना ने परिजनों को फोन पर बदमाशों द्वारा चाकू से हमला करने की जानकारी दी गई थी। घायल छात्रा सपना का इलाज जेएन मेडिकल में चल रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।