मलारनाडूंगर: कस्बे में नवनियुक्त थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने संभाला कार्यभार, पूर्व SHO भोजराम जाट की हुई विदाई
मलारना डूंगर पुलिस थाने में रविवार को नवनियुक्त थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने सुबह करीब 10:00 बजे कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त थाना अधिकारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र का फीडबैक लेकर अपराध की जानकारी जुटाई। वही तत्कालीन थाना अधिकार भोजाराम जाट को माला और साफा पहनकर विदाई दी गई।