गोपालगंज: नवादा मोड़ पर युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जिले के नगर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर युवक की चाकू मार कर हुई हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को पूर्व में भी जेल भेज चुकी है। बताया जाता है कि नवादा मोड़ पर साउंड बजाने कि विवाद को लेकर युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने सोमवार की दोपहर 3 बजे दी है।