सुसनेर: समर्थन मूल्य पर व्यापारियों द्वारा रायड़ा बेचने के मामले में प्रशासन ने की जांच शुरू, बुआई व उत्पादन की जुटा रहे जानकारी
क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर किसानों के नाम पर व्यापारियों द्वारा रायड़ा बेचे जाने के मामले में आज शनिवार से प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सुसनेर SDM मिलिंद ढोके ने सुसनेर ओर सोयत के तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए है उसके बाद पटवारीयो के द्वारा रायड़ा की बुआई और उत्पादन की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच उपरांत प्रशासन के द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।