लालगंज: लालगंज रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर 16 मई को निकाली जाएगी पदयात्रा, रेल पथ संघर्ष समिति ने लोगों से की अपील
आजमगढ़ के लालगंज रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर चल रहे जन आंदोलन के तहत 16 मई को पदयात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। रेल पथ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य लालगंज रेल लाइन की मांग को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकर्षित करना है ।