माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर (Phase-II) आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मटिहानी-2 पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेकर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शिविरों के माध्यम से अब तक ग्राम पंचायतों में प्राप्त 2,972 आवेदनों में 2,781 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्राप्त 2,830 आवेदनों में 2,790 का निष्पादन हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
IPRD Bihar
#sahyogshivir
#begusarai