आलमनगर: आलमनगर प्रखंड सहित कई प्रखंडों में पुलिस ने बैंकों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी कैमरे की जांच
विभागीय निर्देश के आलोक में विभिन्न बैंकों से राशि की जमा या निकासी करने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए आलमनगर थाना की पुलिस टीम द्वारा लगातार यह कार्रवाई की जाती रही है। पुलिस टीम ने शनिवार को विभिन्न बैंकों के परिसर स्थित सीसीटीवी कैमरे और बैंक के इर्द गिर्द के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जांच किया।