नवाबगंज: केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली बनेगी स्मृति संग्रहालय, 2.43 करोड़ के अतिरिक्त बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार
बाराबंकी में महान हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली को स्मृति संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। हवेली के अधिग्रहण पर सरकार पहले ही 13 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च कर चुकी है, जबकि संग्रहालय के विकास के लिए करीब 9 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। अब अनुपूरक बजट में 2 करोड़ 43 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने पर सहमति बनी है।