नामकुम: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की उपस्थिति में एसबीआई के साथ सैलरी पैकेज पर हुई चर्चा
Namkum, Ranchi | Oct 9, 2025 पुलिस मुख्यालय में गुरुवार शाम करीब चार बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में एसबीआई के साथ सैलरी पैकेज MoU के तहत नई सुविधाओं पर चर्चा हुई। MoU में अब 10 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस जोड़ा गया है। यह बीमा पुलिसकर्मी की मृत्यु आकस्मिक दुर्घटना या किसी अन्य कारण से होने पर उनके परिजनों को प्रदान किया जाएगा।