नामकुम: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Oct 7, 2025 नामकुम अंचल कार्यालय का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए