नामकुम: नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया
Namkum, Ranchi | Oct 8, 2025 नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मेंटल स्वास्थ्य पर कार्य कर रहा है।