नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
Namkum, Ranchi | Oct 8, 2025 नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सदाबहार चौक के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, मोडिफाइड बाइक, ट्रिपल राइट करने वाले पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सभी वाहनों के कागजात का भी सघन जांच की गई।