नामकुम: कांटा टोली के पास दलित छोटू राम की जमीन पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष
Namkum, Ranchi | Oct 8, 2025 कांटा टोली के पास दलित छोटू राम की जमीन पर विशेष समुदाय द्वारा कब्जे करने की सूचना पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी पहुंचे और दलित छोटू राम से पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कुछ लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी से बहस करने लगे और पुलिस प्रशासन के सामने ही छोटू राम पर दबाब बनाते रहे।