प्रयागराज: तेजतर्रार आईपीएस जोगिंदर कुमार बने प्रयागराज के तीसरे पुलिस कमिश्नर, संभाला कार्यभार
प्रयागराज जनपद में पुलिस कमिश्नर पद पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी जोगिंदर कुमार को नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज अपने नए कार्यभार को ग्रहण कर लिया।पत्रकारों से पहली मुलाकात में अपने कार्यों की प्राथमिकताओं को साफ़ शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि भू माफिया हो या अन्य अपराधी उन पर कार्यवाही होती रहेगी।