प्रयागराज: कसेरुआ गांव के पास डीसीएम ट्रक में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
झूंसी थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव पर आज सोमवार को शाम करीब 4:00 डीसीएम ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची झूंसी पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।