प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा- आतंकवादी कहां है
प्रयागराज जंक्शन पर पहुँचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब सेना पाकिस्तान को जवाब दे रही थी, तब सीजफायर का फैसला क्यों लिया गया।संजय सिंह ने कहा कि देश जानना चाहता है कि वे आतंकवादी कहां हैं, जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ा।