प्रयागराज: तपोवन पार्क, ऑकलैंड रोड पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तपोवन पार्क ऑकलैंड रोड पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।उस दौरान उँन्होने कहा पाकिस्तान बात-बात पर भारत पर परमाणु बम से हमले की धमकी देता था। उसके उसी परमाणु बम के ठिकाने के पास जब भारतीय सेना ने मिसाइल गिराई तो पाकिस्तान दुनिया के सामने युद्ध विराम को लेकर गिड़गिड़ाने लगा। उसके बाद युद्ध रुका।