निज़ामाबाद: दुर्वासा धाम के तमसा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा ने मनाए सरकार के 12 वर्ष
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को दुर्वासा धाम मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर नीरज गिरी ने किया है।