हथुआ: मीरगंज में शाम को हत्या: बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी, मौके पर हुई मौत
मीरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सेमराव–कुसौधी रोड स्थित मुड़ा चेमनी के समीप की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए