धौलपुर: नए एसपी उपाध्याय ने बदले जिलेभर के थाना प्रभारी
धौलपुर। धौलपुर के नए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने जिलेभर के थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने पुलिस निरीक्षक प्रवेंद्र रावत को कोतवाली धौलपुर का थाना प्रभारी लगाया है। इसी प्रकार बिजेंद्र सिंह को निहालगंज थाना प्रभारी, शिवलहरी मीणा को बाड़ी कोतवाली, रामरूप मीणा को बसेड़ी, वीर सिंह को राजाखेड़ा थाना प्रभारी लगाया है।